Ranveer Singh Vs Yash: मार्च का महीना सिनेमा लवर्स के लिए शानदार रहने वाला है। जी हां दो बड़ी फिल्में धुरंधर-2 और टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स मार्च में रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों में तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगा। ये दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। एक तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार रणवीर सिंह हैं, तो दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार यश हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर अभी से काफी बज बना हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूटेंगी। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह और यश में से ज्यादा अमीर कौन है और उनकी नेटवर्थ कितनी है?
कई सुपरहिट फिल्में दी
आपको बता दें कि सुपरस्टार रणवीर सिंह ने 'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी', 'गली बॉय' और '83' जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों को हैरान कर दिया है। वहीं, उनकी फिल्म 'धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर सुरपहिट रही। तो आइए जानते हैं रणवीर सिंह के पास कितनी दौलत है।
कितनी है नेटवर्थ
बिजनेस टुडे के मुताबिक, रणवीर की नेट वर्थ लगभग USD 50 मिलियन यानी लगभग 400+ करोड़ रुपये है। वहीं उनकी ब्रांड वैल्यू भी USD 170.7 मिलियन है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर हर फिल्म के लिए 30-50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं जो उन्हें भारत के टॉप सेलिब्रिटीज़ में रखता है। रणवीर सिंह के पास कई प्रीमियम लग्ज़री प्रॉपर्टीज़ हैं।
कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज के मालिक
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास मुंबई और उसके बाहर कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज़ हैं, जिसमें वर्ली में लगभग 40 करोड़ रुपये का फाइव-बीएचके अपार्टमेंट, बांद्रा में लगभग 119 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग क्वाड्रप्लेक्स, प्रभादेवी में लगभग 16 करोड़ रुपये का फोर-बीएचके घर और अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में खरीदा गया विला शामिल है।
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Movie Collection: 'मर्दानी 3' ने दूसरे संडे को लगाई कमाल की दहाड़, 10 दिनों में कमाए इतने करोड़
कार कलेक्शन
वहीं, उनके कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास रेंज रोवर, एस्टन मार्टिन, जगुआर, मर्सिडीज-बेंज और एक लेम्बोर्गिनी जैसी लग्ज़री गाड़ियां शामिल हैं। रणवीर के पास 7 लाख रुपये की एक विंटेज मोटरसाइकिल और 80 लाख रुपये की एक वैनिटी वैन भी है।
टेलीविजन से की करियर की शुरुआत
साउथ सुपरस्टार यश की बात करें, तो यश ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न से की थी, जहां उन्होंने छोटे-मोटे रोल किए और बेसिक बातें सीखीं, लेकिन उनके डेडिकेशन ने ही उन्हें सुपरस्टार बना दिया। धीरे-धीरे यश कन्नड़ फिल्मों में लीड रोल में दिखने लगे। गूगली जैसी फिल्मों ने उन्हें एक चार्मिंग और रोमांटिक हीरो के तौर पर पहचान दिलाई। उन्हें केजीएफ: चैप्टर 1 से कामयाबी मिली, वहीं बाद में, केजीएफ: चैप्टर 2 से वह पूरे भारत में स्टार बन गए। यश काफी लग्जरी लाइफ भी एंजॉय करते हैं।
यश की नेट वर्थ
यश ने कभी अपनी सही नेट वर्थ नहीं बताई, लेकिन फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुपरस्टार के पास 50 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है। यश ने फिल्मों, एंडोर्समेंट, बिजनेस और दूसरी चीज़ों से यह बड़ी संपत्ति बनाई है। रिपोर्ट के मुताबकि हर फिल्म के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये लेते हैं।
यश की लाइफस्टाइल
बता दें कि यश विज्ञापन से बहुत बड़ी रकम कमाते हैं। यश पेप्सी, कोका-कोला, मिंत्रा और कल्याण ज्वैलर्स जैसे ब्रांड्स से भी जुड़े हैं। यश कई लग्ज़री चीज़ों के भी मालिक हैं। यश के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें रेंज रोवर इवोक, प्रीमियम मर्सिडीज़-बेंज कारें हैं, जिनमें GLC 250D कूप और GLC 350D शामिल हैं। वहीं, सबसे बड़ी चीज़ों में से एक उनका बेंगलुरु वाला घर है। एक्टर के पास प्रेस्टीज गोल्फशायर में एक शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट भी है।