.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3593ab47-c36d-4fd5-b992-93e2ccfd4707&w=3840&q=75)
Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 1 अगस्त को सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 के बीच क्लैश देखने को मिला। हालांकि दोनों फिल्मों ने दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया। सन ऑफ सरदार 2- धड़क 2 को सैयारा से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 दोनों फिल्मों को रिलीज हुए चार दिन हो गए। बता दें कि सन ऑफ सरदार 2 ने पहले दिन सिंगल डिजिट में कमाई की, जबकि सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 ने हले दिन 3 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन किया। आइए जानते हैं किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है।
मेकर्स काफी निराश दिख रहे
बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 भी एक अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, तीसरे दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने कुल मिलाकर तीन दिन में 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि मेकर्स धड़क 2 के कलेक्शन से काफी निराश दिख रहे हैं, उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।
धड़क 2 से आगे निकली सन ऑफ सरदार 2
वहीं, दूसरी ओर सन ऑफ सरदार 2 फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है। इस फिल्म ने बीते रविवार को 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं शनिवार को इस फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये कमाए थे, इस हिसाब से सन ऑफ सरदार 2 ने 24.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सन ऑफ सरदार 2 फिल्म धड़क 2 से बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इस मूवी में अजय देवगन, रवि किशन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा जैसे सेलेब्स ने काम किया हैं।