
Lifestyle Tips : प्रकृति में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं और रहस्य भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में गहराई से जुड़े हुए हैं. इन्हीं में से एक है गरुड़ वृक्ष। इसे कुछ जगहों पर "गरुड़ फल" या "गरुड़ चाल" वाला पेड़ भी कहा जाता है. कहा जाता है कि जहाँ गरुड़ वृक्ष होता है, वहाँ साँप नहीं फटकते. यह सुनने में भले ही एक लोककथा जैसा लगे, लेकिन इसके पीछे धार्मिक आस्था, पौराणिक कहानी और कुछ वैज्ञानिक संकेत भी छिपे हैं.
गरुड़ वृक्ष का नाम सीधे तौर पर जुड़ा है भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ से पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गरुड़ और नागों के बीच शत्रुता बहुत पुरानी है. गरुड़ नागों के स्वाभाविक शत्रु माने जाते हैं और उन्हें नष्ट करने वाले देवदूत के रूप में देखे जाते हैं. यही कारण है कि जहाँ गरुड़ का प्रभाव होता है, वहाँ साँप टिक नहीं पाते. माना जाता है कि इस वृक्ष में ऐसी विशेष सुगंध और तत्व होते हैं जिनसे साँप दूर भागते हैं, क्योंकि यह उनकी इंद्रियों को प्रभावित करता है. कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने खेतों या घरों के पास यह वृक्ष लगाते हैं ताकि साँपों से सुरक्षा मिल सके. कुछ आयुर्वेदिक मान्यताएं भी बताती हैं कि इसकी पत्तियों या जड़ों से बनी सामग्री विषहर (ज़हर को खत्म करने वाली) होती है.
धार्मिक दृष्टि से देखें तो यह वृक्ष रक्षा, शुद्धता और विष से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है. विशेषकर विष्णु भक्त इसे आस्था से लगाते हैं और मानते हैं कि इससे नकारात्मक ऊर्जा और ज़हरीले जीव-जंतु दूर रहते हैं. हालांकि वैज्ञानिक रूप से इसकी पूरी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोकमान्यता और परंपराओं में इसकी गहरी जगह है. ग्रामीण भारत में आज भी इसे सांपों से सुरक्षा के एक प्राकृतिक उपाय के रूप में देखा जाता है.