Pakistan Cricket Team: पाक क्रिकेट जगत से एक बहुत ही दुखद भरी खबर निकल के सामने आ रही है, जिसने सभी को चौंका दिया है। पारिस्तान के पूर्व हिन्दू क्रिकेट खिलाड़ी मोहिंदर कुमार के'डायबिटिक फुट इंफेक्शन' के कारण डॉक्टरों को दोनों पैर काटने पड़े, यह खबर उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमियों को काफी दु:ख भरी है।
जान का खतरा कैसे बना इन्फेक्शन-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहिंदर कुमार को कराची में यह खतरनाक इंफेक्शन हुआ, काफी इलाज कराने के बावजूद इस पर काबू नही पाया गया यह संक्रमण इतनी तेजी से फैला कि उनकी जान को खतरा हो गया। डॉक्टरों के पास जान बचाने के लिए पैर काटने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नही बचा था। 65 वर्षीय क्रिकेटर मोहिंदर कुमार उन हिंदू क्रिकेटरों में से एक थे, जिन्होंने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई थी।
मोहिन्दर कुमार का क्रिकेट सफर-
मोहिंदर कुमार 1976 से 1994 तक पाकिस्तान के घरेलू मैच खेले। इस दौरान उन्होंने तकरीबन 65 फर्स्ट क्लास और 53 लिस्ट ए मैचों में हिस्सा लिया। उन्होने एक बेहतरीन और तेज गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 187 विकेट लिए और अपनी अलग छाप छोड़ी और लिस्ट ए क्रिकेट में भी उनके नाम 64 विकेट दर्ज हैं। अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहने के बाद उन्होंने कोच बनकर युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू किया उन्होंने कई युवा क्रिकेटर्स को क्रिकेट के गुर सिखाए...
मोहिन्दर कुमार ने कई क्रिकेटर्स को दी ट्रेनिंग-
मोहिन्दर कुमार एक अच्छे खिलाड़ी ही नही एक अच्छे कोच भी थे। उन्होने कई खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है । इसमें मोहम्मद सामी, दानिश कनेरिया, तनवीर अहमद, सोहैल खान जैसे क्रिकेटर्स का नाम शामिल हैं। जो कई मैच खेल चुके हैं ।