Lifestyle Tips : काले कपड़े पहनने में काफी स्टाइलिश लगते हैं, लेकिन इन्हें संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल होता है. कई बार धोने के बाद काले कपड़ों पर सफेद-सफेद दाग या निशान दिखाई देने लगते हैं। इससे कपड़ों की चमक कम हो जाती है और वे पुराने जैसे नजर आने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसकी वजह आपकी कुछ छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं.
ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना
काले कपड़ों पर सफेद निशान आने की सबसे बड़ी वजह ज्यादा मात्रा में डिटर्जेंट डालना हो सकती है. जरूरत से ज्यादा साबुन कपड़े में पूरी तरह घुल नहीं पाता और उसके कण कपड़े पर जम जाते हैं। इसलिए हमेशा कपड़े की मात्रा के हिसाब से ही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें.
कपड़ों को अच्छी तरह न धोना
कई बार जल्दी में कपड़ों को सही तरीके से रिंस नहीं किया जाता. डिटर्जेंट के अवशेष कपड़े के रेशों में रह जाते हैं और सूखने के बाद सफेद निशान के रूप में दिखाई देते हैं। काले कपड़ों को धोने के बाद साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है,
गलत तरीके से कपड़े सुखाना
काले कपड़ों को तेज धूप में लंबे समय तक सुखाने से उनका रंग हल्का पड़ सकता है। कोशिश करें कि इन्हें छांव में या उल्टा करके सुखाएं, ताकि कपड़े का रंग लंबे समय तक बरकरार रहे.
वॉशिंग मशीन में ज्यादा कपड़े भरना
अगर मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े डाल दिए जाते हैं तो वे ठीक से साफ नहीं हो पाते। डिटर्जेंट और पानी सही तरीके से कपड़ों तक नहीं पहुंचता, जिससे सफेद निशान रह सकते हैं.
कपड़ों को उल्टा करके न धोना
काले कपड़ों को हमेशा धोने से पहले अंदर की तरफ से बाहर कर लेना चाहिए। इससे कपड़े की बाहरी सतह सुरक्षित रहती है और रंग जल्दी खराब नहीं होता.
इन आसान तरीकों से बचाएं कपड़ों की चमक
काले कपड़ों को नया जैसा बनाए रखने के लिए सही मात्रा में डिटर्जेंट, ठंडे पानी का इस्तेमाल और सही तरीके से सुखाना जरूरी है. थोड़ी सावधानी बरतकर आप अपने पसंदीदा काले कपड़ों की चमक लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं.