एक ओर जहां IPL सीजन में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी ने IPL के बीच सूबे के मुखिया CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है. लेकिन ये सवाल है कि आखिर ये मुलाकात क्यों हुई. अगर आपको भी इस सवाल का जवाब नहीं मिला है तो हम आपको सब इस आर्टिकल में बताते है.
इंस्टाग्राम पर छाई योगी-शमी की तस्वीर
दरअसल मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने CM योगी के साथ अपनी फोटो को शेयर किया है, साथ ही ये भी बताया है कि वो किस मुहिम को लेकर उत्साहित है, उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि आज मुझे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का गौरवशाली अवसर मिला. हमारी चर्चाएं दृष्टि, नेतृत्व और हमारे राज्य के लिए परिवर्तनकारी संभावनाओं पर केंद्रित अंतर्दृष्टि से समृद्ध थीं. सीएम ने विकास के लिए एक आकर्षक रोडमैप प्रस्तुत किया, जिसमें सतत विकास और सामाजिक प्रगति पर जोर दिया गया. समुदायों को सशक्त बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता गहराई से गूंजती है, जो हम सभी को सकारात्मक बदलाव में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है. हमारे समाज की बेहतरी के लिए इस तरह के समर्पण को देखना आश्वस्त करने वाला है, और मैं उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य की दिशा में इस सहयोगी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूँ. साथ मिलकर, हम दृष्टि को वास्तविकता में बदल सकते हैं.
लखनऊ में दिखाएंगे शमी अपना जलवा !
मोहम्मद शमी की इस पोस्ट को देखकर साफ पता चलता है कि वो योगी सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्सुक है, आपको बता दें इस दिनों शमी IPL खेल रहे हैं वो काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं और उनकी टीम आईपीएल का एक मुकाबला खेलने के लिए लखनऊ आई हुई है. जिससे पहले उन्होंने CM योगी से मुलाकात की है, बता दें आज सनराइजर्स हैदराबाद का अहम मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ है. लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए ये करो या मरो का मैच है क्योंकि प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए ये मुकाबला जीतना होगा. लेकिन हैदराबाद जैसी टीम के आगे लखनऊ के शेर कितना दहाड़ पाते हैं ये देखने वाली बात होगी.