.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Da737a007-ee70-4e32-af61-02a830a52ca5&w=3840&q=75)
husband killed: महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। राजाबारी गांव निवासी नागेश्वर रौनियार का शव सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। शव के पास उसकी बाइक भी बरामद हुई। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों का आरोप है कि नागेश्वर की पत्नी नेहा रौनियार ने अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को सड़क हादसे का रूप देने के लिए 25 किलोमीटर दूर फेंक दिया।
प्यार से शुरू हुई जिंदगी, पहुंची खूनी मोड़ पर
जानकारी के अनुसार, नागेश्वर अक्सर नेपाल जाता था और वहीं नवलपरासी जिले की रहने वाली नेहा से उसका प्रेम संबंध हुआ। दोनों ने शादी की और उनका एक बेटा भी है। लेकिन समय के साथ नेहा का रिश्ता गांव के ही जितेंद्र से जुड़ गया। नागेश्वर ने जब इसका विरोध किया, तो पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शुक्रवार को नागेश्वर को घर बुलाया गया, जहां पहले उसे शराब पिलाई गई, फिर बेहोशी की हालत में हाथ-पांव बांधकर गला दबा दिया गया।
यह भी देखेंःPM Modi said on his Assam visit: असम दौरे पर पीएम मोदी बोले- “मैं शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं”
हत्या के बाद सड़क पर छोड़ा शव और बाइक
हत्या के बाद नेहा और उसके प्रेमी ने शव को नहलाकर नए कपड़े पहनाए और फिर बाइक पर रखकर निचलौल-सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के पास ले गए। वहां दोनों ने शव और बाइक सड़क पर छोड़ दी ताकि मामला एक्सीडेंट लगे। लेकिन परिजनों की शिकायत पर सच्चाई उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर इंसान अपने सबसे करीबी रिश्ते से भी कैसे सुरक्षित रह सकता है।