हापुड़: पति पत्नी का रिश्ता सातों जन्म का साथ देने का होता है, लेकिन परिवार के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज करना बड़ा ही दुख दायक होता है। ऐसा ही एक मामला थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर से सामने आया है। जहां युवक ने परिवार के खिलाफ जाकर गांव की ही रहने वाली युवती से कोर्ट मैरिज कर लीं। जिसके बाद युवक के पिता ने उसको बेदखल कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव नंदपुर निवासी शाहनवाज गांव की मुस्कान को अपने साथ लेकर चार साल पूर्व चला गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। जिसके बाद युवक के पिता सलीम ने पुत्र को बेदखल कर दिया और शाहनवाज मुस्कान को लेकर मसूरी के गांव नाहल में किराए का मकान लेकर रहने लगा था। इसके बाद मुस्कान ने बच्चों को जन्म दिया। कुछ समय पूर्व मुस्कान काफी बीमार हुई, जिसका उपचार वहीं के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। रविवार को मुस्कान ने दम तोड़ दिया।
शाहनवाज ने बताया कि गांव नाहल में ही मुस्कान का दफिना करने की इच्छा जताई, तो ग्रामीणों ने साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद वह मुस्कान के शव को लेकर अपने पैतृक गांव नंदपुर पहुंचे, तो शाहनवाज के पिता और मुस्कान के पिता इकबाल ने दफिना कराने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसने अपने चाचा रियाज के घर मुस्कान के शव को रखा और कब्रिस्तान जाकर कब्र खोदने लगा।
सूचना पर पहुंची पुलिस शाहनवाज से की जानकारी
गांव नंदपुर में दफिना करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाहनवाज से मामले की जानकारी और वहां के मौजूद प्रधान से भी जानकारी की गई। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति से मुस्कान के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
गांव में पूरी तरह शांति
थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि गांव में पूरी तरह से शांति बनी हुई है। सभी की सहमति से मुस्कान का शव दफनाया गया। किसी ने कोई भी शिकायत नहीं की थी