उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला अपने प्रेमी से मिलने होटल पहुंची, लेकिन अचानक उसका पति वहां पहुंच गया. पत्नी को संदिग्ध हालत में देखकर पति ने उसका पीछा किया और होटल के कमरे में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ. पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस और पति को आता देख महिला का प्रेमी घबरा गया और होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर भाग निकला. पुलिस ने पति-पत्नी को थाने ले जाकर पूछताछ की और अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है.
पति ने बनाया रंगे हाथ पकड़ने का प्लान
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को काफी समय से अपनी पत्नी पर शक था. उसे संदेह था कि उसकी पत्नी घर से बाहर निकलने के बाद किसी और से मिलने जाती है. इसी शक के चलते पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई. उसने काम का बहाना बनाकर घर से निकलने का नाटक किया और फिर छिपकर पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने लगा.
महिला घर से निकलने के कुछ ही देर बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर हसनपुर गोपाल पहुंची, जहां वो एक होटल में गए. महिला का पीछा कर रहा उसका पति भी वहां पहुंच गया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. जिससे होटल में हंगामा मच गया.
पत्नी कर रही थी अय्याशी तो पति ने बुला ली पुलिस
पति ने तुरंत 112 पर फोन करके पुलिस को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ होने की सूचना दी. पुलिस और पति को आते देख महिला का प्रेमी होटल की दूसरी मंजिल से लगभग 20 फीट की ऊंचाई से कूदकर फरार हो गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. पति के हंगामे के बारे में पुलिस ने बताया कि संभल के एक व्यक्ति ने मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ होटल में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी युवक की पत्नी के साथ एक और व्यक्ति भी था.
हंगामे के बाद पत्नी मायके चली गई
थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके और पति के बीच विवाद चल रहा है. उसने यह भी दावा किया कि तीसरा व्यक्ति समझौता कराने के लिए होटल में आया था. फिलहाल दोनों पक्षों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है. इसके बाद महिला अपने माता-पिता के साथ मायके चली गई. पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में पति-पत्नी के बीच पहले से मनमुटाव चल रहा था.