
Tech News: Apple ने कुछ दिनों पहले ही अपनी लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने अपकमिंग आईफोन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी साल 2027 में आईफोन 19 सीरीज को लॉन्च नहीं करेगी, बल्कि 20 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि 2027 ऐपल की 20वीं सालगिरह का साल है और इस मौके को खास बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
डिजाइन में किया जा सकता है बड़ा बदलाव
ओमडिया के सीनियर रिसर्चर हीओ मू-योल का मानना है कि ऐपल एक नंबर स्किप करते हुए 2027 में आईफोन 20 सीरीज को लॉन्च करेगी। आईफोन 20 सीरीज को लेकर यह भी अनुमान है कि आईफोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही उनका कहना है कि एपल का यह कदम उसकी 2017 की स्ट्रेटजी की याद दिलाता है। अपनी 10वीं एनिवर्सरी के दौरान कंपनी ने iPhone X को लॉन्च किया था। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी iPhone 20 का लॉन्च एपल के लॉन्च शेड्यूल से अलग हो सकता है, जो सितंबर की बजाय फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जा सकता है।
iPhone 18 मॉडल हो सकता है बंद
इंडस्ट्री रिपोर्ट्स की मानें तो, कंपनी 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नेक्स्ट जेन iPhone Air को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि अगले साल आने वाली आईफोन 18 सीरीज में स्टैंडर्ड आईफोन 18 मॉडल को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही साल 2026 में कंपनी फोल्डेबल आईफोन को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि आईफोन 18 मॉडल को बंद करने या फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।