.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc9bcabd7-f966-43de-a75f-33c42ce94ea6&w=3840&q=75)
Entertainment News : भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला किसी फिल्म या गाने को लेकर नहीं, बल्कि मशहूर बिजनेसमैन और शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर के शो से जुड़ा हुआ है. खबरों की मानें तो पवन सिंह को इस शो से हटाया जा सकता है और उनकी जगह खेसारी लाल यादव की एंट्री की चर्चा जोरों पर है.
सूत्रों के अनुसार, अशनीर ग्रोवर एक नए डिजिटल शो की तैयारी में हैं, जिसमें अलग-अलग इंडस्ट्री से जुड़े चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहले पवन सिंह को शो में लाने की चर्चा थी। लेकिन अब अंदरूनी खबरें बताती हैं कि शो की टीम खेसारी लाल यादव को इस भूमिका के लिए ज़्यादा उपयुक्त मान रही है. खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वे एक मल्टी-टैलेंटेड कलाकार के रूप में जाने जाते हैं. गायकी, एक्टिंग और अब डिजिटल स्पेस में उनकी एंट्री दर्शकों को खूब भा रही है। ऐसे में यदि वे इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो यह न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी बात होगी, बल्कि उनके करियर में भी एक नया मुकाम जुड़ सकता है.
वहीं, पवन सिंह को शो से बाहर किए जाने की खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ना ही अशनीर ग्रोवर या उनकी टीम ने इस बारे में कोई पुष्टि की है. फिलहाल, फैंस के बीच ये चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या खेसारी वाकई इस हाई-प्रोफाइल शो में नजर आएंगे? और अगर हां, तो क्या यह भोजपुरी इंडस्ट्री के दोनों सुपरस्टार्स के बीच टकराव को और बढ़ाएगा?
नोट: फिलहाल इस खबर की पुष्टि किसी आधिकारिक सूत्र से नहीं हुई है. इसलिए इसे संभावित बदलाव के रूप में ही देखा जाना चाहिए.