
मुंबई में CEO फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बीते वर्षों में आप सभी बिजनेस लीडर्स के निरंतर प्रयासों से यह फोरम भारत-यूके स्टैटिक्स पार्टनरशिप के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है। अभी आपके विचारों को सुनकर मेरा विश्वास और भी गहरा हुआ है कि हम नैचुरल पार्टनर्स के रूप में और आगे बढ़ेंगे।"
विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह केवल एक ट्रेड समझौता नहीं है, बल्कि विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझा प्रगति, साझा समृद्धि और साझा लोग का रोडमैप है। मार्केट एक्सेस के साथ यह समझौता दोनों देशों के MSMEs को मजबूती देगा और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा।"
योगदान की हृदय से सराहना करता हूं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के बीच यह वर्ष भारत-यूके संबंधों की स्थिरता बढ़ाने वाला रहा है। इस वर्ष जुलाई में मेरी यूके यात्रा के दौरान हमने ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) पर सहमति बनाई थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री स्टारमर, की प्रतिबद्धता और उनके योगदान की हृदय से सराहना करता हूं।"