
अगर आप किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार जल्द ही इस योजना की 17वीं किस्त जारी करने वाली है। लेकिन उससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, ताकि पैसे आने में कोई परेशानी न हो। अगर आपके खाते में पिछली किस्त नहीं आई थी या अब तक पेमेंट पेंडिंग दिखा रही है, तो आप घर बैठे आसानी से इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। क्या है पीएम किसान योजना? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
ऐसे करें स्टेटस चेक
अगर आप यह देखना चाहते हैं कि अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें...सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं। यहां ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें। अब आपसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जाएगा। डिटेल भरने के बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें। अब आपकी स्क्रीन पर पूरी जानकारी आ जाएगी — पिछली किस्त आई या नहीं, अगली किस्त का स्टेटस क्या है, और बैंक डिटेल सही है या नहीं।
अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?
अगर आपकी किस्त पेंडिंग है या खाते में नहीं आई, तो सबसे पहले अपने ई-केवाईसी (e-KYC) की स्थिति चेक करें। कई बार किस्त ई-केवाईसी या बैंक अकाउंट में नाम की गलती के कारण रुक जाती है। आप ई-केवाईसी को पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर पूरा कर सकते हैं। आधार और बैंक खाते में नाम एक जैसा होना चाहिए।अगर आपने हाल ही में जमीन खरीदी या बेची है, तो रजिस्ट्रेशन अपडेट करवाएं। समय-समय पर वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक करते रहें ताकि कोई किस्त मिस न हो।