
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की मुलाकात युद्ध के खात्मे की संभावना बन रही है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ढाई घंटे तक फोन पर बातचीत हुई। यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर ज़ेलेंस्की के साथ अपनी बैठक को काफी रोचक बताया।
उन्होंने कहा, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के संग बैठक काफी रोचक रही। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को भी सुझाव दिया था कि अब समय आ गया है कि हत्याएं रोकी जाएं और समझौता किया जाए।
हर सप्ताह हजारों लोग मारे जाने का सिलसिला जारी
ट्रंप ने कहा, दोनों को जीत का दावा कर रहे है। ऐसे में इतिहास को फैसला करने दें। अब और गोलीबारी नहीं, अब और मौतें नहीं, अब और बेहिसाब धनराशि खर्च नहीं। यह एक ऐसा युद्ध है जो अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ये कभी आरंभ नहीं होता। हर सप्ताह हजारों लोग मारे जाने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा, अब ये और नहीं चलेगा। बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने पुराने फैसले से पीछे हटते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा, वह चाहेंगे कि यूक्रेन को टॉमहॉक की जरूरत ही न पड़े।
इन मिसाइलों की आवश्यकता नहीं
ट्रंप ने कहा, हम टॉमहॉक मिसाइलों के बारे बात करने जा रहे हैं। हम चाहेंगे कि उन्हें टॉमहॉक मिसाइलों की जरूरत ही न हो। हम युद्ध खत्म करना ही चाहेंगे। हम युद्ध खत्म करने के लिए शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को अपनी सुरक्षा को लेकर इन मिसाइलों की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि हमास और इजरायल के बीच दो वर्षों से चल रहे युद्ध पर विराम लग चुका है। यूक्रेनी राष्ट्रपति को उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध रुक जाएगा।