मेरठ। अस्पताल में भर्ती महिला की ऑप्रेशन के दौराना मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत किया और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हापुड़ जिले के लालपुर सौलना गांव निवासी राशिद ने बताया, उनकी पत्नी सलमा का बच्चा न होने पर इलाज चल रहा था, जिसके चलते शनिवार को उन्होंने नलो के ऑप्रेशन के लिए नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड़ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रविवार सुबह लगभग 11 बजे डाक्टर ऑप्रेशन के लिए उन्हें आपरेश थियेटर में ले गए। राशिद का आरोप है कि ऑप्रेशन करने के बाद उन्हें दोपहर दो बजे डाक्टरों ने सूचना दी था कि उनकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे गए और डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया। इसकी सूचना हॉस्पिटल कर्मचारियों ने पुलिस को दी।
हंगामे की जानकारी मिलते ही नौचंदी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। हालांकि इस संबंध में पीड़ित परिवार ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।