अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों व आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए कार चालक की तलाश शुरु कर दी है।
बुलंदशहर से अपने गांव लौट रहे थ
खरखोदा थाना क्षेत्र के मुंडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार की सुबह गांव आड़ निवासी सोनू जाटव अपनी पत्नी नीलम के साथ बुलंदशहर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह खरखोदा-मुंडाली रोड की तरफ मुड़े, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं और पति के मामूली चोट आई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों व आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
मेडिकल कॉलेज नालपुर पहुंचाया
चालक घटना के बाद मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के एनसीआर मेडिकल कॉलेज नालपुर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान नीलम की मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगलाते हुए वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। मृतक महिला के पति सोनू जाटव ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी समय सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी वाहन चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।