वेदव्यासपुरी योजना से जुड़ी वृद्ध किसान महिला 90 वर्षीय शांति देवी की सोमवार को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को किसानों ने राज्य मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर के साथ वार्ता हुई थी जब किसान गांव पहुंचे तो महिला ने किसान नेताओं से मुआवजा मिलने की प्रक्रिया के बारे में पूछा इस पर एक किसान ने कहा कि अधिकारी और राज्य मंत्री सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं अब मुआवजा मिलने की उम्मीद खत्म हो चुकी है इस जानकारी से आहत हुई महिला को घर पहुंचते ही हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई जानकारी मिलने पर वेदव्यास पूरी योजना से जुड़े पुठा,कुंडा, डूंगरावली और मालियाना सहित दर्जनों किसान महिला के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त
वेदव्यास पुरी योजना से जुड़े किसान मेरठ मंडपम स्थल पर 8 महीना से धरने पर बैठे थे इस दौरान किसानों ने मेरठ मंडपम का काम बंद कर दिया था मेडा अधिकारियों और राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के साथ हुई कई दौर की वार्ता के बाद आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया था ।
कोई समाधान नहीं निकल पाया
किसान नेता सुभाष प्रधान ने बताया कि मेडा अधिकारियों के साथ बढ़े प्रतिकर के तहत मुआवजे की मांग को लेकर किसान मेरठ मंडपम स्थल पर 8 महीने तक किसान धरने पर बैठे रहे मेडा अधिकारियों और राज्य मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त भी किया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया।
अचानक हार्ट अटैक से मौत
सोमवार को राज्य मंत्री के साथ किसानों की मीटिंग थी मीटिंग में भी कोई उचित आश्वासन नहीं मिला। गांव पहुंचने पर शांति देवी ने मीटिंग में शामिल हुए किसानों से मुआवजे की प्रक्रिया के बारे में पूछा निराशाजनक जवाब मिलने पर महिला निराश हो गई और अपने घर चली गई इस दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई उन्होंने बताया कि वेदव्यासपूरी योजना के किसान शुरू से ही अधिकारियों और सरकार के मंत्रियों की बात मानते आए हैं लेकिन उन्हें बर्गलाने का काम किया जा रहा है जो उचित नहीं है आने वाले समय में रणनीति बनाकर इस आंदोलन को नई रूपरेखा देने का काम किया जाएगा।