पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र स्थित वेस्ट विनोद नगर में गुरुवार सुबह एक 38 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गीता ठाकुर पत्नी राकेश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9:50 बजे पीसीआर कॉल के माध्यम से महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके के निरीक्षण के दौरान महिला के गले पर फंदे के निशान पाए गए। पुलिस ने घटनास्थल से दुपट्टा बरामद कर कब्जे में ले लिया है, जिसे वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका की शादी 1 अक्टूबर 2025 को हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।