बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र सेहल में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके ही घर में कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार के लोगों को चिंता हुई
गांव निवासी मोहित की शादी करीब चार साल पूर्व सुमन से हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद उनको एक बेटा पैदा हुआ। दोनों का परिवार खुशी से रह रहे थे। बताया गया है कि शनिवार को सुमन कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।
सुमन का शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था
परिवार के लोग कमरे में गए तो कमरा अंदर से बंद था। शक होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला तो देखा कि सुमन का शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। शव को देखकर वह दंग रह गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई
शुरू कर दी है।