जनपद के मोरना शुक्रताल मार्ग पर दोपहर के समय ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।जिससे सड़क पर गिरकर महिला घायल हो गयी।अनान फानन में घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।मृतका के पुत्र ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ट्रैक्टर ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी 50 वर्षीय निर्मला पत्नी सुदेशपाल गुरुवार को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गयी थी।जहां पुत्रवधु मीनू पत्नी अमरीश ने पुत्री को जन्म दिया था। प्रसव के उपरांत परिजन जच्चा बच्चा को एम्बुलेंस द्वारा घर ले जा रहे थे।निर्मला अपने पुत्र अमरीश की बाइक पर पीछे बैठी हुई थी, जैसे ही वह मोरना-शुक्रताल मार्ग पर डिग्री कॉलिज के सामने पहुंचे तभी बस स्टैंड की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तेज टक्कर लगने से निर्मला सड़क पर गिर घायल हो गयी घायल को तत्काल भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के पुत्र अमरीश ने तहरीर देकर ट्रैक्टर संख्या यूपी-11 सीडब्ल्यू 3966 के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।