नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर स्थित एक पेपर मिल में वैल्डिंग करते हुए करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर आयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी दुर्गेश भोपा रोड पर पेपर मिल में अपने कर्मचारियों के साथ वैल्डिंग का काम कर रहा था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है
अचानक वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। अन्य कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन को सूचना देकर उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में भी कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है
पुलिस का कहना है कि एक कर्मचारी के करंट लगने से मरने की सूचना मिली थी जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।जैसे ही तहरीर मिलेगी उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।