Muzaffarnagar News: विश्व कैंसर दिवस पर मुजफ्फरनगर केमिस्ट् एंड रजिस्ट्र एसोसिएशन द्वारा आयोजित गोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील तेवतिया ने कैंसर की बीमारी पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को कैंसर होने के कारणों की जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए वायु एवं जल प्रदूषण को भी महत्वपूर्ण कारण माना। विश्व कैंसर दिवस पर एक रेस्टोरेंट में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. सुभाष चौहान द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन हरीश गुप्ता द्वारा किया गया।
समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराया जाएगा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कैंसर के कारणों और उससे बचाव के बारे में बताए जाने के बाद केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट व्यापारियों ने दवा व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सीएमओ के समक्ष विस्तार से रखा। व्यापारियों ने लाइसेंस, निरीक्षण, दवा आपूर्ति, पोर्टल से संबंधित तकनीकी दिक्कतों सहित अन्य व्यवहारिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग और दवा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
दवा व्यापारियों की अहम भूमिका
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट समाज स्वास्थ्य व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में दवा व्यापारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीएमओ द्वारा दिए गए आश्वासन से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा और कार्यप्रणाली और अधिक सुचारु बनेगी। विचार गोष्ठी का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दवा व्यापार से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद स्थापित करना रहा।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह, संरक्षक डा. आर के गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, मनोज गर्ग, पंकज तनेजा, सचिन त्यागी, संजीव वर्मा, रविंद्र छाबड़ा, जुगलकिशोर खत्री, सुबोध गोयल, संदीप शर्मा, प्रवीण बालियान, मुकेश शर्मा, अहलावत, प्रवीण गर्ग, सुजीत कुमार शर्मा बिट्टू एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।