Health Tips: देशभर के लोग दीवाली की मस्ती में मगन हैं। सभी लोग अपनी-अपनी तरीके से दीवाली मना रहे हैं। इस त्योहार की सबसे खास बात स्वादिष्ट मिठाइयां होती हैं। हर किसी की पहली पंसद जलेबी, बर्फी, गुलाब जामुन और लड्डी जैसी टेस्टी मिठाइयां होती हैं। लेकिन ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज है उन लोगों के लिए अपना खानपान सही बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है। मिठाइयों में मौजूद चीनी ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा देता है और शुगर को कंट्रोल करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे दीवाली के दौरान आप अपनी शुगर को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि इस दौरान आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
डॉक्टरों ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
त्योहारों के दौरान ब्लड शुगर कम होने या ज्यादा होने दोनों का ही खतरा होता है। खासकर जो लोग व्र्त रखते हैं, और इंसुलिन या अन्य दवाएं लेते हैं, उनमें ब्लड शुगर कम होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में कुछ गंभीर समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में डॉक्टर त्योहारों के समय कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाते समय खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं। ऐसे में प्रोटीन फाइबर वाली चीजें साथ में लेनी चाहिए ताकि ब्लड शुगर अचानक न बढ़े। डॉक्टरों का मानना है कि शुगर फ्री मिठाइयां भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती। उनमें मौजूद कुछ तत्व ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं। इसलिए डायबटीज के मरीजों को दिन में 2 से 3 बार अफनी ब्लड शुगर चेक जरुर करनी चाहिए।
दीवाली के दौरान खाएं ये चीजें
त्योहारों के दौरान ऐसी चीजें खाएं जो धीमे-धीमे पचती हैं, ताकि शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिल सके और शुगर भी स्टेबल रहे। इसके अलावा मैदा और रिफाइंड जैसी चीजों से बचें और ब्राउन राइस, बाजरा, ओट्स और दालों को खाएं क्योंकि इनमें कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं। साथ ही पैकेट वाली नमकीन की जगह भुने हुए ड्राय फ्रूट्स, सीड्स, मखाने या चना जैसे हेल्दी स्नैक्स खाएं। अपनी डायट में प्रोटीन और फाइबर वाले खानों को शामिल करें जैसे पनीर, टोफू, दही और अंडे।
यह भी पढ़ें: Diwali 2026: दिवाली की खुशियां कहीं न पड़ जाएं फीकी, पटाखों से जलने पर तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम
इन चीजों को खाने से बचें
त्योहारों के समय मिठाई खाने की बड़ी तलब होती है ऐसे में भोजन के बाद सिर्फ 25 ग्राम तक ही मिठाई लें। इसके अलावा तले हुए खानों से बचें जैसे समोसा, कचौड़ी और चकली। इसके अलावा मीठें ड्रिक्स, कोल्डड्रिंक या पैकेट वाले जूस पीने से बचें। इसकी जगह साबुत फल खाना ज्यादा अच्छा विकल्प है।