Xiaomi New Launch: Xiaomi जल्द ही अपना एक और नया फ्लैगशिप 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जो कि Xiaomi 17 Max हो सकता है। इसकी जानकारी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि फोन में बड़ी स्क्रीन, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट और कई खास फीचर्स मिल सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कब तक लॉन्च किया जा सकता है और इसमें क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। साथ ही फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। हाल के Xiaomi डिवाइस की तरह, 17 Max में HyperOS 3-बेस्ड Android 16 देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: iQOO New Launch: तगड़े फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ iQOO 15R, जानें कितनी है कीमत
मिल सकता है दमदार कैमरा
वहीं, कैमरे की बात करें, तो इस डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में 200-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी लेंस, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट-कैमरा मिल सकता है।
अप्रैल में हो सकता है लॉन्च
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो लीक के अनुसार Xiaomi 17 Max स्मार्टफोन अप्रैल में चीन में लाया जा सकता है। फिलहाल डिवाइस की ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यदि ये सभी लीक फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Xiaomi 17 Max बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और 200MP कैमरे के साथ शानदार ऑप्शन बन सकता है।