
Tech News: Xiaomi कंपनी ने चीनी मार्केट में Xiaomi 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसमें कंपनी ने Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max मॉडलों को पेश किया है। जो ब्रांड का फ्लैगशिप फोन है। शाओमी के इस शानदार फोन में leica कैमरा सेटअप मिलता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन की कीमत क्या है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की कीमत
Xiaomi 17 स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। जिसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4499 युआन (यानि की लगभग 56,000 रुपये) है। इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4799 युआन (लगभग 60 हजार रुपये) है और वहीं इसके 6GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4999 युआन (लगभग 62 हजार रुपये) है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिसमें ब्लू, ब्लैक, वॉइट और पिंक कलर शामिल है।
फोन के फीचर्स
Xiaomi 17 में 6.3-inch का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Hyper OS 3 पर काम करता है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 50MP के प्राइमरी लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7000mah की बैटरी दी गई है, जो 100W की वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।