Yamaha New Launch: यामाहा मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में Yamaha XSR155 को लॉन्च कर दिया है। यह नियो-रेट्रो बाइक पावरफुल इंजन और क्लासिक डिजाइन के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ आई है। इसका डिजाइन ग्लोबल XSR सीरीज से प्रेरित है। इसमें क्लासिक स्टाइल के साथ मॉडर्न टच दिया गया है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए डिजाइन की गई है जो रेट्रो स्टाइल में मॉडर्न टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस बाइक को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
बाइक की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Yamaha XSR155 को चार कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें मेटालिक ग्रे, ग्रेइंग ग्रीन मेटालिक, मेटालिक ब्लू और विविड रेड जैसे रंग शामिल हैं। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो कंपनी ने Yamaha XSR155 को भारतीय बाजार में 1.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यह बाइक R15 V4 से सस्ती है।
यह भी पढ़ें: Audi Signature Line Edition: भारत में नई Audi Q3 और Q5 सिग्नेचर लाइन एडिशन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
बाइक का इंजन
Yamaha XSR155 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन Yamaha R15 V4 में मिलता है। यह इंजन 18.5 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूथ रहती है और राइड क्वालिटी बेहतर होती है। यामाहा का दावा है कि यह इंजन सेटअप राइड को स्मूथ और रेस्पॉन्सिव बनाता है।
बाइक के फीचर्स
इस बाइक में गोलाकार LED हेडलाइट, टियरड्रॉप-आकार का फ्यूल टैंक और फ्लैट सिंगल-पीस सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डेल्टा-बॉक्स फ्रेम, USD फ्रंट फोर्क्स, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और 17 इंच की अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो डुअल-चैनल ABS के साथ आते हैं। इस बाइक का कुल वजन 134 किलो है और इसमें 10.4-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।