इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन 10 रन से ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने से वो चूक गए. अगर वो शतक बना लेते तो सबसे तेज़ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाते. क्रिकेट के मैदान पर हर रन मायने रखता है, लेकिन कुछ रन इतिहास रचते हैं और जब वो रन चूक जाएं, तो दिल भी टूट जाता है कुछ ऐसा ही हुआ है टीम इंडिया के युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल के साथ, जिनका सपना महज़ 10 रन दूर रह गया. जी हां, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी 87 रन पर आउट हो गए, और इसी के साथ उनसे छिन गया एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड. जिसने क्रिकेट प्रेमियों को भी हैरान कर दिया.
10 रन से टूटा यशस्वी का सपना
बता दें अगर यशस्वी 10 रन और बना लेते, तो वो भारत की ओर से सबसे तेज़ 2000 टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाते फिलहाल उनके नाम 39 पारियों में 1990 रन हैं. इस फॉर्म में दिख रहा था कि वो इस उपलब्धि को हासिल कर लेंगे, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और वो आउट हो गए. रिपोर्ट्स की मानें तो अगर यशस्वी 2000 रन पूरे कर लेते, तो वो वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देते. सहवाग और द्रविड़ दोनों ने ये उपलब्धि 40 पारियों में हासिल की थी, जबकि यशस्वी के पास 39वीं पारी में इसे छूने का मौका था.
पहले टेस्ट में दिखाया था कमाल
बता दें पहले टेस्ट में भी यशस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और अपनी क्लास दिखा दी थी लेकिन इस बार जब उनसे सभी को बड़ी उम्मीदें थीं, तो वो सिर्फ 13 रनों से अपना दूसरा लगातार शतक चूक गए और रिकॉर्ड भी. हालांकि, जिस अंदाज में यशस्वी ने अब तक प्रदर्शन किया है, वो भविष्य में न केवल इस रिकॉर्ड को बल्कि कई और कीर्तिमानों को भी तोड़ेंगे. अभी तो बस किस्मत ने थोड़ा सा साथ नहीं दिया, लेकिन यशस्वी का बल्ला बहुत कुछ कह रहा है रुको, अभी बहुत बाकी है