महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद स्मृति मंधाना की शादी सबसे बड़ी चर्चा थी, लेकिन 23 नवंबर को शादी टल गई क्योंकि उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन स्मृति ने सोशल मीडिया से शादी की तस्वीरें हटाईं और खबर आई कि पलाश मुच्छल भी बीमार हैं। लेकिन 25 नवंबर को एक महिला ने पलाश की चैट्स के स्क्रीनशॉट जारी कर दिए, जिसमें वह फ्लर्ट करते दिखे। इसके बाद दोनों ने रिश्ते के टूटने की पुष्टि कर दी, और मामला पूरे साल की सबसे बड़ी व्यक्तिगत कंट्रोवर्सी बन गया।
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भावनाएं उफान पर थीं। ऐसे माहौल में जब भारत-पाकिस्तान आमने-सामने आए, भारतीय खिलाड़ियों ने मैच खेला जरूर, लेकिन पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। यह दृश्य सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक बड़ी बहस का कारण बना। क्रिकेट इतिहास में ऐसी घटना शायद ही पहले कभी देखी गई हो।
एशिया कप ट्रॉफी विवाद
टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को तीनों बार हराया और फाइनल जीतकर कप अपने नाम किया। लेकिन असली विवाद तब शुरू हुआ जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ACC चीफ और पाकिस्तान के होम मिनिस्टर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए और भारत ने बिना ट्रॉफी ही जश्न मनाया। बाद में नकवी ने अलग से सेरेमनी की मांग की, जिसे BCCI ने ठुकरा दिया।
इसे भी पढ़ें : Hyderabad अलर्ट, Messi के मैच में होगा सख़्त बंदोबस्त, बिना टिकट पहुंचना पड़ेगा भारी, आया ये बड़ा अपडेट
RCB जीत परेड में दर्दनाक भगदड़
IPL में पहली बार ट्रॉफी जीतने के बाद RCB की विजय परेड के दौरान बेंगलुरु में भीड़ बेकाबू हो गई। खराब मैनेजमेंट के कारण हुई भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए। यह IPL इतिहास की सबसे काली घटनाओं में दर्ज हो गया। इसके अलावा मैनचेस्टर टेस्ट में जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लिश खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया क्योंकि वे शतक की ओर बढ़ रहे थे। यह छोटा सा पल पूरे क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद बनकर छा गया।