Yeida plot scheam lanch: ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने वाली एक बड़ी पहल सामने आई है। योगी सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए प्लॉट स्कीम लॉन्च कर दी है, इन भूखण्डों पर मेडिकल के क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न प्रकार की मशीनें व उपकरण व पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 75 कंपनियों को पहले प्लॉट दिए जा चुके हैं उनमें करीब 15 यूनिट का निर्माण चल रहा है। प्लाट आवंटन ई-नीलामी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्लाट आवेदन की डेट
प्लाट आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक निवेशक जल्द से जल्द आवेदन करें । प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। यह योजना जो न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि भारत को मेडिकल डिवाइस निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
कितने वर्ग मीटर के प्लाट किए लांच
आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें इस स्कीम के तहत 21 औद्योगिक भूखंडों को आवंटन के लिए उपलब्ध कराया गया है। इनमें 1000 वर्ग मीटर के 16 प्लॉट और 2100 वर्ग मीटर के 5 प्लॉट शामिल हैं। 1000 वर्ग मीटर वाले प्लॉट का रेट ₹7730 प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है, जबकि 2100 वर्ग मीटर वाले प्लॉट के लिए प्रीमियम राशि ₹1.62 करोड़ निर्धारित की गई है।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य कैंसर केयर, रेडियोलॉजी, इंप्लांट्स और अन्य अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देना है। पहले से ही इस पार्क में 75 कंपनियों को प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं, जिनमें से कई इकाइयों का उद्घाटन जनवरी 2026 तक प्रस्तावित है।वहीं 21 प्लाटों की स्कीम और निकाली गई है। इसके लिए भी जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरी कर दी जाएगी