ऐसे ही नहीं हर कोई योगी सरकार का गुणगान करता है क्योंकि योगी राज में इतने बेहतर काम हुए है कि मोदी-शाह भी योगी की पीठ थपथपाते हुए नजर आते हैं, चाहे डिफेंस सेक्टर की बात हो, फिर गरीबों के इलाज की बात हो, या फिर कोई और बडे़ काम हो, योगी के फैसले से न सिर्फ गरीबों को बेहतर इलाज के साथ हर सुविधा मिल रही है बल्कि प्रदेश के हर इंसान तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है. लेकिन इस बीच योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट की रफ्तार में भी तेजी आई है जिसकी कमान अब योगी के खास ने संभाली हुई है ये खास कोई और नहीं बल्कि योगी सरकार में डिप्टी CM बृजेश पाठक है, जो लगातार प्रदेश में एक के बाद एक शानदार और बड़े काम कर जनता का दिल जीत रहे हैं.
योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट से मिलेगी विकास को रफ्तार
हाल ही में उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ा बयान दिया है, डिप्टी CM ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का शुक्रिया अदा किया, साथ ही उन्होंने योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. बता दें योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उद्घाटन हो गया है जहां देश की सबसे घातक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तैयार हो रही है, जिसकी कमान डिप्टी CM बृजेश पाठक संभाल रहे हैं.
लखनऊ बनेगा देश की रक्षा शक्ति का अहम केंद्र
बताया जा रहा है कि अब लखनऊ भारत की रक्षा शक्ति का अहम केंद्र बन गया है, जहां ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण की फैक्ट्री बन रही है, खबरों की मानें तो ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस की साझेदारी से बनी है. इसे जमीन, समुद्र और हवा – तीनों जगहों से छोड़ा जा सकता है. इसकी मारक क्षमता करीब 300 किलोमीटर है. ये मिसाइल इतनी तेज है कि दुश्मन को संभलने का मौका नहीं देती. भारत की सेना थलसेना, वायुसेना और नौसेना - तीनों में ये शामिल है.