कोरोना के डर से अब UP में किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि योगी सरकार ने कोरोना को लेकर ऐसा 'रक्षा कवच' तैयार किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, न तो किसी को कोई परेशानी का सामना करना पड़ेगा और न ही किसी तरह के इलाज के लिए कोई दिक्कत आएगी क्योंकि योगी ने अपनी टीम को पहले से अलर्ट मोड पर कर दिया है
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सरकार एक्टिव
आपको बता दें इन दिनों कोरोना के नए वेरिएंट से खतरा बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर अब सरकार पूरी तरह से एक्टिव मोड में है, देश के लिए ये कोई नया प्रकार का कोरोना नहीं है. इसे अन्य प्रकारों से थोड़ा अधिक गंभीर माना जा रहा है. हांगकांग में कोरोना से हुई मौतों की लिस्ट में बुजुर्ग शामिल थे. इससे यह माना जा रहा है कि कम इम्यूनिटी और बुजुर्गों को जेएन.1 वेरिएंट से खतरा ज्यादा है. बता दें नाक बहना, खांसी, बुखार और गले में खराश इस वेरिएंट के संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा, सिरदर्द, उल्टी-मतली और दस्त के साथ ठंड लगना भी JN.1 वेरिएंट के लक्षण है. इसलिए अगर किसी भी तरह की कोई दिक्कत है तो अस्पतालों में जाकर डॉक्टर से बात कर सकते हैं क्योंकि योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि अस्पतालों में किसी तरह की किसी को कोई दिक्कत न हो.
योगी ने अधिकारियों को किया अलर्ट
इसके लिए योगी ने समीक्षा बैठक भी की, जिसमें योगी ने स्पष्ट किया है कि भले ही वर्तमान में UP में कोविड को लेकर कोई विशेष चिंता की बात नहीं है, लेकिन विदेशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरी सतर्कता और सावधानी बेहद आवश्यक है. CM योगी का मानना है कि सावधानी ही सुरक्षा है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही राज्य हित में नहीं होगी. इसके साथ ही योगी ने एयरपोर्ट्स, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी कोरोना को लेकर अलर्ट रहने को कहा है, साथ ही सूबे के जिलाधिकारियों और सीएमओ को निर्देश दिए है कि कोविड टेस्टिंग की क्षमता को घटने न दिया जाए, और जितने भी सैंपल लिए जाएं, उनकी रिपोर्टिंग में पारदर्शिता और गति दोनों बनी रहे. वहीं जनता से भी योगी ने अपील की है कि वो सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर किसी को फ्लू जैसे लक्षण दिखें तो नजदीकी अस्पताल में जांच जरूर कराएं. जहां उन्हें हर सुविधा मिलेगी.