योगी ने फिर एक बार कमाल कर दिया है, जिसने विरोधियों की मुश्किलें बढ़ा दी है, योगी ने ये साबित कर दिया है कि जब तक वो हैं तबतक UP में किसी को भी परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, पहले योगी ने न सिर्फ कड़े और बड़े फैसलों से गरीबों का भला किया बल्कि विकास की ऐसी नई परिभाषा योगी ने अपने कार्यकाल में लिखी है जिसके बाद योगी को अब देश के सुप्रीम जज भी शक्तिशाली कह रहे हैं, इतना ही नहीं योगी ने तो अब फिर से 19 जिलों को चकाचक करने का बड़ा फैसला लिया है, जो न सिर्फ UP के विकास को पंख लगाएगा बल्कि सूबे में रोजगार से लेकर कनेक्टिविटी पर जोर देगा.
समस्या के समाधान पर योगी का विश्वास
दरअसल योगी समस्या बताने में विश्वास नहीं रखते बल्कि समाधान पर फोकस करते हैं. पिछले कुछ दिनों से योगी को गांव से जुड़ी शिकायतें जनता दरबार में मिल रही थी, जिसमें किसानों को अनाज या फसल को मंडी तक ले जाने के लिए दिक्कतें होती थी. जिसका समाधान करने का योगी ने निर्णय लिया और 19 फर्स्ट फेस में 19 जिलों की 375 सड़कें चकाचक करने का प्लान बनाया है, जिससे न सिर्फ किसानों की दिक्कतें दूर होंगी बल्कि गांव के विकास कार्यों में तेजी आएगी, क्योंकि योगी का मानना है कि गांव हो या शहर किसी भी रहवासी को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए, जिसके लिए उन्होंने गांवों के विकास और कनेक्टिविटी पर जोर दिया है, ये वो काम है जिस बारे में पिछली सरकारें सोचती भी नहीं थी.
इन 19 जिलों की 375 सड़कें होंगी चकाचक
खबरों की मानें तो योगी ने सूबे के 19 जिलों की सड़कें बनाने के लिए 212 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है, जिससे सड़कों का मायाजाल बिछेगा जो शहर से सीधा कनेक्ट होगा, इन जिलों में बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, आगरा, बाराबंकी, शाहजहांपुर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, अलीगढ़, हाथरस, सहारनपुर, मीरजापुर, प्रतापगढ़, देवरिया, बदायूं, भदोही और सोनभद्र की 375 सड़कें शामिल हैं, जिनका कायाकल्प करने की योगी सरकार ने ठानी है ,बताया जा रहा है कि योगी PWD के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर तेजी से काम करने को कह दिया है,