योगी ने अब युवाओं के लिए ऐसा फैसला लिया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि योगी के फैसले से न सिर्फ नशाखोरों की कमर टूटेगी बल्कि युवाओं में लगी नशे की आदत भी एक झटके में सुधर जाएगी जिसको लेकर योगी ने अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए है, ऐसा बताया जा रहा है कि योगी ने नशाखोरों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी प्लानिंग भी कर ली है, जिसके पीछे की वजह भी है.
250 करोड़ की ड्रग्स जब्त !
दरअसल पिछले पिछले तीन सालों में 250 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है. ऐसी खबर है कि इनको UP में दिया जाना था लेकिन उससे पहले ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी ANTF और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB ने मिलकर कार्रवाई कर दी, जिसके बाद पता लगा कि ANTF ने 20 बड़े गिरोहों को चिन्हित किया है. जिस पर अब शिकंजा कसा जाएगा और ये मादक पदार्थों की तस्करी कहां करने वाले इसका भी पता लगेगा जिसको लेकर योगी ने नशाखोरों को सबसे बड़ी चोट देने के लिए साराी तैयारी कर ली है.
ड्रग तस्करों के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान
खबरों की मानें तो योगी सरकार अब UP में रूसी, थाईलैंड और नाइजीरियन महिला ड्रग तस्करों के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान चलाने जा रही है जिसके लिए गृह विभाग ने सभी ड्रग्स तस्करों की गतिविधियों का केंद्र बने कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, मेरठ, आगरा समेत कई जिलों को मार्क किया है. सरकार की ओर से इन सभी जिलों के होटल-रिसार्ट और फार्म हाउसों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे गिरोह पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं ताकी युवाओं को नशे की लत न लग पाए, बता दें ये सब आदेश नकार्ड बोर्ड की बैठक में लिए गए है.
महिला तस्करों के नेटवर्क पर निगाहें
दरअसल पिछले कुछ समय में करोड़ों की ड्रग्स के साथ थाईलैंड महिलाएं लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई थीं. मार्च और मई में दो बार ड्रग्स की सप्लाई के लिए एयरपोर्ट पहुंची इन महिलाओं से पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए. बताया जा रहा है कि इन महिलाओं के तार दिल्ली, यूपी व अन्य प्रदेशों के तस्करों से जुड़े हुए हैं. जिसको लेकर केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में 15 मई को नार्को को-आर्डिनेशन मैकेनिज्म सेन्टर यानी नकार्ड की बैठक हुई. इस बैठक में UP में तस्करी को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई,
योगी सरकार ने तैयार की प्लानिंग !
सूत्रों का कहना है कि योगी सरकार अन्य बड़े अभियानों की तरह इस बार भी इस अभियान को तेजी से चलाने जा रही है जिसको लेकर सारी तैयारी हो चुकी है. इसके चलते अब होटलों और फार्म हाउस की निगरानी की जाएगी. जांच में सामने आ चुका है कि विदेशी महिलाओं के रुकने की व्यवस्था साठगांठ वाले होटलों व फार्म हाउस में की जा रही थी, इन नशाखोरों को सबक सीखाने के लिए अब सारी तैयारी हो चुकी है, जिसने ह़ड़कंप मचाकर रख दिया है, अब आगे क्या होता है ये देखने वाली बात होगी.