CM YOGI: पश्चिम बंगाल और असम विधान सभा चुनाव में हिन्दू हृदय सम्राट की भूमिका में भारतीय जनता पाटी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ का जादू सिर चढकर बोला। सोमवार चार मई को इन दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों के आंकडे इस बात का सुबूत खुलकर देते हैं। "योगी फैक्टर" बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ, खासकर हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर। उनके बुलडोजर मॉडल, घुसपैठ और हिंदुत्व के भाषणों ने बीजेपी को वैचारिक बढ़त दी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में 1224 व 27 अप्रैल को कुल मिलाकर 19 जनसभाएं व तीन रोड शो किये। जिनमें 20 भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में उन्होंने वोट मांगे और इनमें से 19 भारी वोटों के अंतर से जीते। असम में उन्होंने दो विधानसभा सीटों पर चुनावी सभाएं की और दोनों उम्मीदवार जीते।
योगी आदित्यनाथ का स्ट्राइक रेट 89 प्रतिशत रहा
योगी ने पश्चिम बंगाल में नंदकुमार, कांथी उत्तर, कांथी दक्षिण, पटाशपुर, रामनगर, एगरा, भगबानपुर, सोनामुखी, इंडस, बरजोडा, बारामती, रामपुर हाट, बोलपुर, कूच बिहार दक्षिणी, जलपाईगुडी, बांकुडा, मायाभंगा, पिंगला, धुपबुरी, जाधपुर, गारबेटा, उदयनारायणपुर, कटवा, बागदा, जोरासांको, केशवपुर, बनगांव उत्तर, कल्याणी, दमदम, नवदीप, तारकेश्वर राजारहाट, थानेखाली, वनगांव में जनसभाएं व रोड शो किये। इनमें से बोलपुर, उदयनायणपुर व थानेखाली में ही टीएमस जीत सकी। बाकी सभी जगह भाजपा जीती।
विश्लेषण में यह बात स्पष्ट तौर पर सामने आयी कि इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ का स्ट्राइक रेट 89 प्रतिशत रहा। हालांकि टीएमसी ने बंगाल की स्थानीय पहचान ने कुछ वर्गों में बाहरी नेता के रूप में विरोध भी उत्पन्न किया। फिर भी, योगी की एंट्री ने चुनावी समीकरण को तीखा बनाया।
रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 19 जनसभाएं कीं और तीन रोड शो किये। उनकी जनसभाओं और रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा। जाहिर है कि यह जनसैलाब भाजपा के पक्ष में मतदान के रूप में भी तब्दील हुआ। उन्होंने लगभग 20 भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में सीधा प्रचार किया। उनके प्रचार वाले क्षेत्रों (जैसे नबद्वीप, बागदा, कल्याणी, दमदम) में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिससे वहां 18 सीटों पर पार्टी आगे रही। उन्होंने पश्चिमी मिदनापुर, पुरुलिया के जयपुर, गारबेटा, और दमदम जैसी जगहों पर रैलियां कीं, जो टीएमसी के खिलाफ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में निर्णायक रहीं
भाजपा को बहुमत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई
पश्चिमी मिदनापुर, जयपुर (पुरुलिया), गारबेटा, नबद्वीप, बागदा, कल्याणी, और दमदम जैसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार वाली सीटों पर बीजेपी ने भारी बढ़त हासिल की, जिनमें से अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की गई। आक्रामक प्रचार, विशेषकर "दंगा मुक्त बंगाल" के नारे ने टीएमसी के गढ़ों में भाजपा को बहुमत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। पश्चिम बंगाल में योगी ने कूच बिहार, चकदहा, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा जैसे क्षेत्रों में ताबड़तोड़ रैलियां कीं, जहां टीएमसी पर तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इन सभाओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया और सीमावर्ती इलाकों में पकड़ मजबूत की। रुझानों में भाजपा-एनडीए की सफलता को उनकी लोकप्रियता से जोड़ा जा रहा है।
20 से अधिक चुनाव सभा व रोड शो किये
योगी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में 20 से अधिक चुनाव सभा व रोड शो किये। बांकुड़ा जिले के सोनामुखी विधानसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल , उसी दिन पुरबा मेदिनीपुर जिलाे के नंदकुमार विधानसभा क्षेत्र में जनसभा ,पश्चिम बर्धमान जिला: गारबेटा विधानसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को जनसभा,उत्तर 24 परगना जिला: बागदा विधानसभा क्षेत्र में 24 अप्रैल को जनसभा, कल्याणी, दमदम और अन्य क्षेत्रों में रोड शो व जनसभाओं में उमडे जनसमूह की चर्चा मीडिया रिपोर्ट में भी रही। जोरासांको, चकदहा जैसे क्षेत्रों में सभाएं कीं और रोड-शो किए, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सोनामुखी विधानसभा सीट पर भाजपा के दिबाकर घरमी, गारबेटा में भाजपा क प्रदीप लोढा, नंदकुमार सीट पर भाजपा के खनारा निर्मल,मेदिनीपुर में भाजपा के संकर कुमार गुछैट, बांकुडा में भाजपा के निलदारी सेखकर दाना, इंडांस में निर्मल धारा, बरजोडा में बिमलेश्वर सिघा, जलपाईगुडी में अनंता देव अधिकारी, बागदा में सोम ठाकुर, माथाभंगा में निशीथी प्रमाणिक आदि भारी बहुमत से जीते।
भाजपा को 90 प्रतिशत जीत हासिल हुई
चुनाव नतीजे बताते हैं कि बांकुडा में भाजपा को 90 प्रतिशत जीत हासिल हुई। पुरबा मेदिनीपुर में शतप्रतिशत कमल ही खिला। असम विधानसभा चुनाव के लिए अप्रैल में दो प्रमुख जनसभाओं को संबोधित किया, जो भाजपा के प्रचार अभियान को मजबूत करने के लिए रणनीतिक थे। इससे पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की पकड़ बढ़ाने में मदद मिली। बारपेटा जिले के बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में दो अप्रैल को सोनितपुर जिले के बारछला विधानसभा क्षेत्र में उसी दिन दूसरी जनसभा सम्बोधित की। बारपेटा में असम गण परिषद के उम्मीदवार जीते तो भाजपा के सहयोगी दल के प्रत्याशी रहे। इसी तरह बारछला में भाजपा उम्मीदवार ने विजय हासिल की।
घुसपैठ और विकास के मुद्दों पर ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया
योगी की रैलियों ने हिंदुत्व, घुसपैठ और विकास के मुद्दों पर ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया, जो भाजपा के लिए पूर्वी-पुर्वोत्तर राज्यों में फायदेमंद रहा। रोड शो का स्पष्ट जिक्र असम के बारपेटा/ असम में योगी ने अप्रैल में कई प्रमुख जनसभाओं को संबोधित किया, जहां घुसपैठ और विकास के मुद्दों पर जोर दिया। इन रैलियों ने भाजपा की रणनीति को अंतिम चरण में तेजी दी और मतदाताओं को लामबंद करने में मदद की। चुनाव परिणामों में भाजपा-एनडीए की बढ़त इन्हीं प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।