IRCTC: अगर आप भी हाल-फिलहाल मां वैष्णों देवी के दर्शन करने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि भक्तों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॅार्पोरेशन ने शानदार व किफायती टूर पैकेज लॅान्च किया है. जिसके तहत रेलवे टिकट के साथ कई अन्य सुविधाओं का लाभ भी भक्तों को मिलेगा. यही नहीं किसी भी श्रद्धालु को खाना-पीना और ठहरने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी से ली है. आईये जानते हैं टूर पैकेज के बारे में ज ज्यादा जानकारी..
ये रहेगा शेड्यूल
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। पैकेज 3 रातों और 4 दिनों का है। इस टूर का पैकेज कोड NDR01 है। जैसा की नाम से ही जाहिर होता है कि टूर खासकर दिल्ली के लोगों के डिजाइन किया गया है. टूर की शुरूआत 15 जून, 2025 को दिल्ली से हो रही है। इसके बाद आपको ट्रेन के जरिए कटरा ले जाया जाएगा। पैकेज में आपको घुमाने के लिए कैब की सुविधा भी दी गई है। वहीं खाने पीने से लेकर रुकने के लिए होटल आईआरसीटीसी द्वारा बुक किया गया है।
इतना आएगा खर्च
अगर आप इस टूर पैकेज का किरााया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 10,770 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 6,990 रुपये है। टूर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR01 पर विजिट कर सकते हैं।