After CA Career Tips: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल मई 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है, क्योंकि सीए को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। लेकिन अब AI, टेक्नोलॉजी और जॉब मार्केट के बदलते ट्रेंड को देखें तो केवल सीए कर लेना ही काफी नहीं है। अगर आपको मार्केट में बने रहना है और अपनी वैल्यू हाई रखनी है तो सीए के साथ आप ये कोर्स भी कर सकते हैं।
CFA (चार्ट्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट)
अगर आपकी रुचि इन्वेस्टमेंट, रिसर्च या पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में है, तो सीए के साथ चार्ट्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सीए और सीएफए का कॉम्बिनेशन फाइनेंस की दुनिया में सबसे दमदार माना जाता है।
DISA या CISA
अगर आप आईटी ऑडिट, सिस्टम ऑडिट या साइबर सिक्योरिटी एडवाइजरी में कदम रखना चाहते हैं, तो ICAI से DISA या फिर इसका इंटरनेशनल वर्जन CISA कोर्स कर सकते हैं।
MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)
सीए के साथ मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) भी बढ़िया कॉम्बिनेशन है। सीए आपको नंबर्स और अकाउंट्स का एक्सपर्ट बनाता है, जबकि एमबीए आपको मैनेजमेंट, लीडरशिप और बिजनेस स्ट्रेटजी सिखाता है। कॉरपोरेट जगत में बड़े लीडरशिप रोल या टॉप मैनेजमेंट में जाने के लिए सीए के साथ एमबीए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
यह भी पढ़ें: QS Ranking 2027 : IIT दिल्ली का जलवा कायम, MIT फिर नंबर-1
CS + LLB (कॉरपोरेट लॉ में करियर)
अगर आप कॉरर्पोरेट लॉ की फील्ड में जाना चाहते हैं, तो आप सीएस के साथ एलएलबी कर सकते हैं। कॉरपोरेट गवर्नेंस, सेबी रेगुलेशंस, मर्जर और एक्विजिशन (कंपनियों का आपस में मिलना) के मामलों में ऐसे प्रोफेशनल्स की भारी डिमांड रहती है।
FRM/CFP
बैंकिंग और ट्रेजरी में रिस्क मैनेजमेंट रोल के लिए आप FRM (फाइनेंशियल रिस्क मैनेजर) का कोर्स चुन सकते हैं। वहीं, अगर आप वेल्थ मैनेजमेंट और फाइनेंशियल एडवाइजरी की फील्ड में जाना चाहते हैं, तो CFP (सर्टिफायड फाइनेंशियल प्लानर) आपके लिए एक सही च्वाइस होगी।