iPhone का नाम सुनते ही लोगों की आंखों में चमक आ जाती है। आज के समय में iPhone सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि लोगों का स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। हर साल Apple अपने नए-नए मॉडल्स दमदार फीचर्स के साथ निकालता है। ऐसे में कई लोग सोचते है विदेश यात्रा के दौरान आईफोन खरीद लिया जाए। क्योंकि लोगों को लगता है कि भारत की अपेक्षा विदेशों में आईफोन कम दामों में मिलता है। लेकिन कई ऐसे भी देश है जहां आईफोन की कीमत आसमान छुती है तो कही काफी कम दामों पर भी मिलता है। जी हां तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ईरान और कतर जैसे देशों में आईफोन किस कीमत पर मिलता है।
कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
अगर आप ईरान से आईफोन खरीदने की सोच रहे है, तो इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जो आईफोन सभी देशों में लाखों में मिलता है, वहीं आईफोन ईरान में करोंड़ों में मिलता है। जी हां ईरान में iPhone16 की कीमत IRR 35,785,000 से शुरू होती है और करीब IRR 46,310,000 तक जाती है। जिसको भारतीय रुपये में बदला जाए तो कीमत लगभग 70 लाख से 90 लाख तक है।
अनऑफिशियल तरीकों से मिलता है आईफोन
बता दें कि ईरान में आईफोन की कीमत ज्यादा इसलिए भी होती है क्योंकि यहां पर आयात प्रतिबंध (Import Restrictions) लगे हुए हैं। ईरान में अमेरिका के खिलाफ लगे प्रतिबंधों के चलते Apple जैसी कंपनियां ऑफिशियली अपने प्रोडक्ट्स यहां नहीं बेच पातीं है। इसीलिए ईरान में आईफोन अनऑफिशियल तरीकों से ही आते हैं। जो कि काफी महंगे दामों पर बिकते हैं।
कतर में सस्ता मिलता है आईफोन
वहीं अगर बात किया जाए कतर में आईफोन की कीमत की तो कतर में आईफोन भारत या ईरान की तुलना में काफी कम कीमत पर मिलते हैं। कतर में आईफोन 16 (Standard Model) 128GB स्टोरेज की कीमत QAR2,7492,849 (लगभग 9095 हजार रुपये) है। कतर में Apple के ऑफिशियल रिटेलर्स जैसे EMAX, Vodafone, Ooredoo और Al Anees हैं। यहां से मिलने वाले आईफोन बिल्कुल नए, सीलबंद और इंटरनेशनल वारंटी के साथ आते हैं।