छपार थाना क्षेत्र में गांव रई के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्राली राजवाहे में पलट गयी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवा किसान की नीचे दबने से मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया।
ट्रैक्टर पर कलवा उर्फ अक्षय भी सवार था
गांव रई निवासी अक्षय उर्फ कलवा अपने परिजनों के साथ खेत पर काम करने के लिए गया था। उनका रिश्तेदार कन्हैया निवासी मन्सूरपुर भी गांव रई में आया हुआ था। रविवार को दोपहर बाद काम खत्म करने के पश्चात कन्हैया ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर के लिए चल दिया। उसके साथ ट्रैक्टर पर कलवा उर्फ अक्षय भी सवार था।
कन्हैया का नियंत्रण बिगड गया
गांव में रजवाहे की पटरी पर ट्रैक्टर चलाते हुए कन्हैया का नियंत्रण बिगड गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गया, जिसके नीचे दबने से कन्हैया की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि अक्षय उर्फ कलवा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची छपार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।