जनपद के शाहपुर कस्बे में मुजफ्फरनगर रोड पर बाइक सवार युवकों की सामने से एक ट्रैक्टर से अचानक जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक पर आगे बैठी सात वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई
पुलिस के अनुसार कस्बा बुढ़ाना निवासी सलीम की शाहपुर के मोहल्ला कस्सावान में रिश्तेदारी है। शुक्रवार को दोपहर के समय सलीम की सात वर्षीय पुत्री जैनब अपने चाचा के लड़कों के साथ बाइक पर आगे बैठकर रिश्तेदारी में शाहपुर की ओर आई थी, जब वह शिव मूर्ति के निकट किसी दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स लेने के बाद वापस जाने लगे तभी अचानक से एक ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें मासूम बच्ची जैनब उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक भी दुर्घटना में घायल हो गये आस पास के लोगों ने घायलों को उठाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सम्बन्ध में तहरीर नहीं दी गई
सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया समाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बन्ध में तहरीर नहीं दी गई थी।