शराब की कैंटीन में कुर्सी पर बैठे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। उन्होंने पास जाकर उसे हिलाया तो वह कुर्सी से नीचे गिर पड़ा। जिसकी सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शरीर में कोई हलचल होती नहीं देखी
मेडिकल थाना क्षेत्र के तक्षशिला कॉलोनी के मुख्य गेट के पास बनी एक कैंटीन में कुर्सी पर बैठे युवक अंकुश कुमार निवासी शास्त्री नगर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आसपास बैठे लोगों ने शरीर में कोई हलचल होती नहीं देखी तो उसे हिलाया। जिससे वह नीचे गिर गया। कैंटीन में युवक की मौत की खबर फैलते ही अफरा तफरी मच गई। जिसकी सूचना कैंटीन संचालक व आसपास के लोगों ने तत्काल थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने लोगों ने जानकारी लेने के बाद युवक के शव शव की शिनाख्त कर परिजानों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
कुर्सी पर बैठे हुए मौत हो गई
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सामने तक्षशिला कॉलोनी के मुख्य गेट के पास एक कैंटीन है, जहां लोग बैठकर शराब पीते हैं। अंकुश भी कैंटीन में पहुंचा था। जहां उसकी कुर्सी पर बैठे हुए मौत हो गई। थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।