पिता से विवाद के बाद बेटे ने 315 बोर के तमंचे से खुद पेट में गोली मार ली। गोली की गूंज से परिजनों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। बहसूमा थाना क्षेत्र अकबरपुर सादात गांव में शौकत परिवार के साथ रहते है। शनिवार सुबह उनका 18 वर्षीय बेटे तहसीन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पिता से झगड़ा होने के बाद तहसीन कमरे में गया और 315 बोर के तमंचे से खुद पेट में गोली मार ली।
पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था
गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े और तहसीन को लहूलुहान हालत में देखकर आनन-फानन में अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने मेरठ स्थित संस्कार हॉस्पिटल में जाकर युवक के परिजनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह का कहना है कि घटना से पहले पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
तहसीन की हालत गंभीर बताई है
इस विवाद के बाद तहसीन ने खुद पेट में गोली मार ली। तहसीन के पास तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। अभी डॉक्टर ने तहसीन की हालत गंभीर बताई है। युवक के ठीक होने पर उस से तमंचे के बारे में पूछताछ की जाएगी।