सीसीटीवी देखने से पता चला कि चलते चलते युवक अचानक गिरा और उसने उठने का प्रयास किया, लेकिन मौत हो गई मुजफ्फरनगर। नगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की फ्रेंडस कालोनी में चलते चलते ही एक युवक अचानक लडखडाकर सड़क पर गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त नही हुई है।
युवक सड़क पर अचेत अवस्था में पडा मिला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को देर रात थाना सिविल लाइन क्षेत्र में फ्रेंड्स कालोनी में एक युवक सड़क पर अचेत अवस्था में पडा होने की सूचना मिली थी।
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस द्वारा चैक किया गया तो पता चला कि युवक सडक पर चलते ही अचानक लडखडाकर नीचे गिर गया था। उसने उठने का प्रयास भी किया था, लेकिन वह उठ नही पाया और वहीं लेट गया था। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान का कहना कि मृतक की शिनाख्त नही हुई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।