कोेतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में एक युवक को जबरन तमंचे के बल पर दो युवकों द्वारा अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट कर कुछ सुघांकर बेहोश कर वहीं फेंक कर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलि्स मामले की जांच कर रही है।
घायल युवक के परिजन को सूचना दी
जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला आदर्शनगर निवासी ओमपाल आर्टिस्ट गुरुवार की शाम को थाना खाने के बाद घर से निकाला था। लेकिन रात भर वह वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह को ओमपाल को कुछ लोगों दस्तोई के रोड पर जंगल में घायल अवस्था में पड़ा देखा। घायल युवक के परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
25 हजार रुपये डालने का दवाब बनाया
घायल युवक ने परिजन को बताया कि वह घर से खाना खाकर निकला था, साइलो के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन तमंचे के बल पर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कुछ सुघां दिया। उसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट कर खाते में 25 हजार रुपये डालने का दवाब बनाया। आरोपी उसे यहां फेंक कर फरार हो गए।
सामाजिक कार्य में कार्यों में जुटे
बताया गया कि घायल युवक दिल्ली के ललित कला विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा है। इसके साथ ही सामाजिक कार्य में कार्यों में जुटे रहते हैं और भारतीय बौध महासभा संस्था में भी सक्रिय है। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।