
साल 2025 का 9 सितंबर का दिन यानी आज का दिन बहुत विशेष माना जा रहा है। इस दिन 9-9-9 के संयोग कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मंगलवार का यह दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह से संबंध रखता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन कौन से खास उपाय करने से मिलेगा लाभ। साल 2025 का 9 सितंबर बेहद खास रहने वाला है। इस दिन अंक ज्योतिष के अनुसार 999 का महासंयोग बन रहा है। 9 तारीख, 9वां महीना (सितंबर) और साल 2025 का कुल योग भी 9 (2+0+2+5=9) होगा। इस तरह यह दिन त्रिगुणित शक्ति लेकर आएगा। खास बात यह है कि यह मंगलवार का दिन है, जो हनुमान जी और मंगल ग्रह से जुड़ा माना जाता है। इसलिए इस दिन किए गए उपाय से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता प्राप्त हो सकती है।
अंक ज्योतिष में 9 का महत्व
इस दिन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। साथ ही मंगलवार का शुभ संयोग रहेगा और गण्ड योग बना रहा है। इसलिए इस दिन को शक्तिशाली माना जा रहा है। इस दिन आप किसी काम को अगर मन से करने की ठान लें तो आप निश्चित ही उस काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
अंक ज्योतिष में 9 का महत्व
अंक ज्योतिष के अनुसार 9 मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह है। यह साहस, ऊर्जा, जोश और सफलता का प्रतीक है। 9 सितंबर को पड़ रहा मंगलवार मंगल ग्रह और हनुमान जी दोनों का दिन होने के कारण इसका महत्व और बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से किए गए कार्यों में सफलता जरूर मिलती है।
कौन-कौन से उपाय करें?
इस दिन मंगल दोष को दूर करने के लिए हनुमान जी की मूर्ति पर चमेली का तेल अर्पित करें और सिंदूर चढ़ाएं। साथ ही “ॐ नमो भगवते हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। किसी नई शुरुआत के लिए हनुमान जी का ध्यान करें। इस दिन लाल मसूर की दाल का दान करें।
क्या मिल सकता है लाभ?
मंगल दोष से जीवन में बाधाएं आती हैं, जैसे शादी में देरी, दांपत्य जीवन में तनाव और एकाग्रता की कमी। 9 सितंबर को किए गए विशेष उपाय न सिर्फ इन समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं बल्कि करियर, विवाह और धन-संपत्ति के मामलों में भी शुभ परिणाम दे सकते हैं।