नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कम्बलवाला बाग में युवक ने लाइसेंस बंदूक ने गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना कि युवक पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मौके से लाईसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है।
पिछले वर्ष मृत्यु हो गई थी
नई मंडी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ला कम्बल वाला में नई मंडी थाने के पीछे की ओर पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिरोही का मकान है। उनकी पिछले वर्ष मृत्यु हो गई थी। मकान में उनके पुत्र रह रहे हैं। बताया जाता है कि शनिवार 14 मार्च को दोपहर बाद मकान में रहने वाले करीब 35 वर्षीय विवेक पुत्र चंद्रपाल सिरोही ने कमरे के अंदर लाइसेंसी बंदूक गर्दन के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अस्पताल ले जाने का प्रयास किया
लाइसेंसी बंदूक चंद्रपाल सिरोही के ही नाम पर थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि विवेक एसडी मैनेजमेंट डिग्री कालेज के लेखा विभाग में नौकरी करता था, लेकिन वर्तमान में उसने नोकरी छोड दी थी। शनिवार को मकान में उसकी मां व बडे भाई के दोनों बच्चें घर में मौजूद थे। वर्ष 2016 में उसका तलाक हो गया था। उसके बाद वह मानसिक तनाव में चल रहा था। दोपहर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर मां व दोनों बच्चे कमरे में पहुंचे तो विवेक लहूलुहान हालत में पडा मिला। उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी।
लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया गया
सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया गया है। चंद्रपाल सिरोही सांसद हरेंद्र मलिक के मित्रों में शामिल रहे हैं। उनके पुत्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, डिस्ट्रिक्ट बार क्या एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, प्रो. ऋषिपाल सिंह आदि कंबलवाला बाग पहुंचे इसके बाद सांसद हरेंद्र मलिक और सपा नेता राकेश शर्मा आदि भोपा रोड पर पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे।