Noida News : थाना दादरी क्षेत्र के बिसहाड़ा रोड पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निकट एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गौरव नामक युवक की मौत हो गई। मृतक बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दब गया था. पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह थाना दादरी को सूचना मिली कि बिसहाड़ा रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के नीचे दबा पड़ा है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने मृतक की पहचान गौरव पुत्र लीवे के रूप में की, जो ग्राम पिलखनवाली, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर का निवासी था.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल फिसलने के कारण चालक गौरव उसके नीचे दब गया। वाहन का भारी वजन और इंजन-साइलेंसर से निकली गर्मी के कारण युवक झुलस गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई चल रही है।क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.