मेरठ। भैंसाली बस अड्डे के बाहर रोडवेज बस की टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों व पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के भैंसाली बस अड्डे के बाहर देर रात बिजनौर किरतपुर निवासी धन सिंह बस के इंतजार में खड़े थे। दिल्ली की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने उनमें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने जिसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी।
पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जें में लेकर थाने भेज दिया और चालक की तलाश शुरु कर दी। थाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरु कर दी। थाने में मृतक के पिता ने बताया उनका बेटा मेरठ किसी काम से आया था। उससे बात हुई थी और उसने बताया वह वापस आ रहा है, बस के इंतजार में खड़ा है। रात को थाने से पुलिस को फोन आया की तुम्हारे बेटा का एक्सीडेंट हो गया। उसकी हालत गंभीर है उसे अस्पताल लेकर गए है।