ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की देर रात मौत हो गई। जिसकी सूचना राहगीरों व स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीपी नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती के पास देर रात सिटी रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
देखने वालों की भीड़ एकत्र हो गई
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तरफी मच गई और देखने वालों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्त कराई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोटो वायरल कर दिया
युवक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में उसका फोटो वायरल कर दिया। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी हैं।