मेरठ। देर रात होटल के कमरें में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना होटल कर्मचारी ने पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरें से चेकिंग करते हुए जांच शुरु कर दी है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित होटल कॉनवे में सदर बाजार क्षेत्र निवासी देवेश गोयल होटल के कमरा नंबर 108 में ठहरे हुए थे। देर रात काफी समय तक कमरे में कोई हलचल न होने पर होटल स्टाफ को संदेह हुआ। देर रात कमरे का दरवाजा खोलकर देखा गया तो देवेश का शव अंदर मिला। घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना होटल के स्टॉफ ने थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कमरे की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश कंबोज ने बताया प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक दुकान चलाता था और कुछ समय से तनाव में था। इसी के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक के परिजनों से भी जानकारी ली गई है।
क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया होटल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। युवक के होटल में आने के समय सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।