भोपा में नहर पुल सुसाइड पॉइंट बना हुआ है बुधवार को अज्ञात युवक ने लोगों के देखते देखते पुराने बंद पड़े भोंपा गंगनहर पुल पर पहुंचकर नहर में छलांग लगा दी, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। भोपा में पुराने बन्द पड़े पुल की बाउंड्री वाल से होकर एक युवक दोपहर समय पुल की मेढ़ पर बैठ गया।
युवक ने नहर में छलांग लगा दी
आसपास से गुजर रहे ग्रामीण युवक को देखकर आशंकित हो गये। इतने कोई कुछ समझ पाता युवक ने नहर में छलांग लगा दी जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ तथा पुल पर तैनात पुलिस उधर दौड़ी। देखते देखते युवा के नहर के गहरे पानी में समा गया जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका देर शाम तक युवक के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी।
अलीशान निवासी नंहेड़ी ने भी आत्महत्या
हाल में दो व्यक्तियों द्वारा गंग नहर में कूद कर आत्महत्या कर लेने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। बीते 3 जून को भोपा नहर में मुजफ्फरनगर निवासी होमगार्ड आनंद 55 वर्ष ने पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी तथा तथा बीते एक जून को क्षेत्र के गांव बेलड़ा में पुल से नहर कूदकर 16 वर्षीय अलीशान निवासी नंहेड़ी ने भी आत्महत्या कर ली थी। दोनों के शव बाद में बरामद हो गए थे। युवक कौन है अभी पता नहीं चला।